Doordrishti News Logo

लूटी गई कार अब तक नहीं मिली, पुलिस जल्द चार्ज शीट दाखिल करने के पक्ष में

जोधपुर, शहर के आशापूर्णा सिटी में बुधवार की शाम को ज्वैलर अनिल सोनी के अपहरण एवं हत्या के आरोप में पकड़े में गए राजू माली से पुलिस की रूट तस्दीक जारी है। पुलिस की टीमें अब भी जोधपुर से बाहर हैं और लूटी गई कार को भी बरामद करने के प्रयास में जुटी है। कुछ चांदी के जेवरात पुलिस के हाथ लगे हैं मगर सोना अब तक हाथ नहीं लगा है।

पुलिस ने खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री को जब्त किया। उसने पूर्व नियोजित अनुसार पेट्रोल भी पाली में खरीदा था। बाद हत्या कर शव को जलाया दिया था। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर भी तस्दीक की। इसके अलावा पुलिस अब सोने की ज्वैलरी बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस इस प्रकरण में जल्द की चार्जशीट दाखिल करने के पक्ष में है ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गांगाणा पाल निवासी राजेश उर्फ राजू माली से पुलिस रूट की तस्दीक कर रही है। पुलिस की टीमें पाली और उदयपुर भेजी हुई है। वारदात के समय पहने हुए कपड़ों आदि को बरामद किया गया था। उसने पेट्रोल भी पाली के एक फिलिंग स्टेशन से खरीदा था। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम को पाल बालाजी मंदिर के सामने बालाजी नगर निवासी अनिल सोनी पुत्र भंवर लाल सोनी का उसके परिचित राजेश उर्फ राजू माली ने बहलाफुुसला कर अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर शव को उदयपुर के रणकपुर ले जाकर जला दिया था। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026