• कई लोगों से कार्ड बनाने के नाम पर हजारों की ठगी
  • रातानाडा और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में आए मामले सामने
  • बदमाश गुजरात में हो रखा है गिरफ्तार
  • इंदौर में भी केस हुआ

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित भाटी सर्किल पर आई एक होटल में न्यूज चैनल को हैड बनकर शातिर ठहरा। फर्जी पत्रकार बनकर कई लोगों को होटल के कमरें में ठहरा गया। फिर कब निकल कर चंपत हो गया पता नहीं लगा। होटल में ठहराए गए लोगों को प्रेस कार्ड बनाने के नाम पर हजारों की ठगी की और खुद होटल को भी 45 हजार का चूना लगा गया। इतना ही नहीं शातिर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित एक परिचित के यहां पर ठहरा, उसे भी प्रेस कार्ड का प्रलोभन दिया और 70 हजार ले गया। उसके दोस्त के एटीएम कार्ड  खाते से 9 हजार रूपए पार कर गया। होटल प्रबंधन की तरफ सेे रातानाडा थाने में केस दर्ज करवाया गया है तो चौहाबो थाने में अलग से केस हुआ है। बताया जाता है कि फर्जी पत्रकार बना यह व्यक्ति गुजरात में गिरफ्तार हो रखा था। रविवार को ही उसके कार के चालक ने इंदौर में भी फ्रॉड का केस दर्ज करवाया है। इसे भी प्रेस कार्ड बनाने का झांसा दिया गया। रातानाडा थाने के सबइंस्पेक्टर दौलाराम ने बताया कि भाटी सर्किल पर रॉयल प्लाजा होटल पर चैनल के नाम से अनुज भूमिया नाम का शख्स आया और खुद को एक न्यूज चैनल का मैनेेजिंग डायरेक्टर बताया। वह इस होटल में पहले भी परिवार को लेकर आ चुका था। ऐसे में वह होटल वालों के विश्वास में था। 28- 29 दिसम्बर को 10-12 लोगों को गुजराज व अन्य स्थानों से लेकर आया और होटल पर ठहराया गया। होटल प्रबंधन को कहा गया कि 30-31 दिसम्बर को पत्रकारों व चैनल का सेमिनार है। इस बीच उसने होटल में ठहराए गए लोगों से प्रेस कार्ड और अन्य सुविधाओं के नाम पर दस दस हजार रूपए ले लिए। इसके बाद वह चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित रूपरजत एंक्लेव पर गया और किसी परिचित से मिला। उससे भी प्रेस कार्ड व अन्य बातों के नाम पर 70- 80 हजार रूपए ले लिए। फिर परिचित के दोस्त का एटीएम कार्ड लेकर उसके खाते से 9 हजार से ज्यादा रूपए निकाल लिए। एसआई दौलाराम ने बताया कि होटल प्रबंधन के कुंदनसिंह ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि अनुज भूमिया व अन्य ने चैनल के नाम पर लोगों को ठहराया और 45 हजार का बिल दिए बिना गायब हो गया। सूत्रों के मुताबिक अनुज भूमिया के खिलाफ गुजरात में भी केस है और वह गिरफ्तार भी हुआ था। इधर उसकी कार के चालक ने भी फ्रॉड को लेकर इंदौर में अलग से केस करवाया है। फिलहाल शहर की रातानाडा पुलिस उसकी तलाश मेें लगी है, वह जोधपुर छोडक़र भाग गया है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026