आज सदस्यता अभियान में की गई मेहनत कल आपके काम आएगी- सिन्हा
  • भाजपा जिला सदस्यता समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • सदस्यता अभियान को गति देने का किया आह्वान
  • शहर में 80 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं
जोधपुर,आज सदस्यता अभियान में की गई मेहनत कल आपके काम आएगी-सिन्हा। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। फिर चाहे वो बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हों या फिर गरीब, दलित और वंचितों के हितों के लिए योजनाओं को शुरू करने की बात हो। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं।
ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी जिम्मेदारी है कि वे भाजपा परिवार में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने जोधपुर इण्डस्टीज एसोसिएशन हॉल में आयोजित जोधपुर शहर, जोधपुर देहात उत्तर एवं जोधपुर देहांत दक्षिण के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में की।  भाजपा सदस्यता अभियान प्रवास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुरं पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने जोधपुर इण्डस्ट्रीज ऐसोसिएशन हॉल में सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की।
समीक्षा बैठक का प्रारम्भ मंचासीन अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा,सदस्यता अभियान की संभाग प्रभारी अनिता भदेल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,पूर्व सांसद रामनारायण डूडी,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग,जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई,जोधपुर देहात दक्षिण मनोहर पालीवाल, महापौर वनिता सेठ,सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मीनारायण सोंलंकी ने भारत माता के चित्र के समीप दीपप्रज्जवल कर किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा.करणीसिंह खींची ने किया एवं धन्यवाद जगराम विश्नोई ने दिया। बैठक में 500 से अधिक सदस्यत बनाने वाले कार्यकर्ताओं का मंचासीन अतिथियों ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।  बैठक का आरम्भ वन्देमातरम गीत के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर किया। इसके पश्चात् जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने स्वागत भाषण देते हुए सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जोधपुर शहर जिला द्वारा किये गये कायों के बारे में जानकारी दी और कहा कि जोधपुर शहर में अब तक 80 हजार से अधिक सदस्य बनाये जा चुके है।
संभाग प्रभारी अनिता भदेला ने समीक्षा बैठक की विषयवस्तु से अवगत करवाते हुए कहा कि आमजन में सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह है और वे वाट्स एप,टोल फ्री नम्बर इत्यादि के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कार्यकर्ता डोर-टू- डोर सम्पर्क कर आमजन को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सदस्यता अभियान में की गई मेहनत कल आपके काम आएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन से जुड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल-बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और भाजपा सरकार की नीतियों को बताते हुए सदस्यता ग्रहण करवाएंगे तो लक्ष्य पूरा होगा ही। आमजन का आप से सीधा संपर्क होगा। इसलिए इस अभियान को गति देने के लिये कार्यकर्ताओं को बूथ अध्यक्ष से संपर्क कर 5-5 सदस्यों की टोली बनाते हुए सुबह से लेकर शाम तक एक दिन के लिए भाजपा की सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाये।
सिन्हा ने कहा कि आज समाज में विकृत मानसिकता वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। भाजपा सदस्यता अभियान इसके लिए और समाज के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन माध्यम है। इसमें सक्रिय भूमिका निभाकर आप जिला स्तर के साथ प्रदेश या फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी बना सकते हो। इसके लिए इस अवसर या मौके को पकड़ने की आवश्यकता है।
इस समीक्षा बैठक में जोधपुर शहर, जोधपुर देहात उत्तर एवं जोधपुर देहात दक्षिण के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी,वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक,विधायक प्रत्याशी 2023, जिला प्रमुख,प्रधान,संभाग प्रभारी (संगठन व सदस्यता अभियान) जिला प्रभारी (संगठन व सदस्यता अभियान) जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व महामंत्री,मंडल संयोजक सदस्यता अभियान,जिला टोली सदस्यता अभियान सहित सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री व अभियान के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद थे।