Doordrishti News Logo

राज्यपाल ने कहा,यह सम्मान जन-मन की भावनाओं का आदर है

  • पूर्व प्रधानमंत्री चोधरी चरण सिंह,
  • पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व
  • डॉ एमएस स्वामी नाथन को भारत रत्न की घोषणा

जयपुर,राज्यपाल ने कहा,यह सम्मान जन-मन की भावनाओं का आदर है।राज्यपाल कलराज मिश्र ने किसान कल्याण को समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,आर्थिक विकास के देश के युग प्रवर्तक पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन रोड पर युवक की स्कूटी लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

मिश्र ने कहा कि राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले यह तीनों ही व्यक्तित्व भारत के गौरव हैं। यह सम्मान जन-मन की भावनाओं का आदर है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: