Doordrishti News Logo

एम्स जोधपुर में नशा मुक्ति उपचार केन्द्र का उद्घाटन

जोधपुर,एम्स जोधपुर में नशा मुक्ति उपचार केन्द्र का उद्घाटन।सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ.वीरेन्द्र कुमार द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर के मनोचिकित्सा विभाग में भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत नशा मुक्ति उपचार केन्द्र (एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसिलिटी (एएफटी) का डॉ.अम्बेडकर अन्तराष्ट्रीय केन्द्र 15 जनपथ नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया।नशा मुक्ति उपचार केन्द्र के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,कार्यकारी निदेशक एम्स जोधपुर डॉ.एएस संधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) संजय कुमार वासु,उप निदेशक मनुमनीष गुप्ता,मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नरेश नेमिनानी, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अनिल व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जितेन्द्र पुरोहित,जया गोला स्टेट कॉर्डिनेटर नशा मुक्त भारत अभियान, जिला अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (जोधपुर ग्रामीण) रमेश चन्द्र पंवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – दो और ट्रेनों का आज से एलएचबी रैक से संचालन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ.वीरेन्द्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगो को नशा मुक्त भारत के संकल्प की शपथ दिलवाई गई। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत के उद्देश्य के साथ आज पूरे देश में इस तरह के 41 उपचार केन्द्रो का उद्घाटन किया गया है। एम्स जोधपुर में यह नशा मुक्ति उपचार केन्द्र ओपीडी ब्लॉक के प्रथम तल,सी-ब्लॉक के मनोचिकित्सा विभाग में स्थित है,जहाँ सभी तरह के नशे से ग्रसित मरीजो के इलाज के लिए चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाईयां एवं काउंसलिंग की सुविधा प्रतिदिन ओपीडी समय में उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति उपचार केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ.नवरतन सुधार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026