Doordrishti News Logo

प्रेम की पहली सीढ़ी ‘कशिश’ होती है- चारण

जोधपुर,प्रख्यात साहित्यकार अर्जुनदेव चारण का कहना है कि प्रेम तर्क-वितर्क नही जानता,वह सिर्फ सघन भावों और अनुभूतियों का पिटारा लिये मन ही मन खुश और दुःखी होता है। अर्जुनदेव चरण यहां एक होटल में नर्सिंग ऑफिसर सीमा जोशी मूथा के काव्यसंग्रह ‘कशिश’ के विमोचन के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रगति गुप्ता ने कहा कि प्रेम हमें आस-पास की दुनियां में उतरने में मदद करता है।

पढ़िए मौसम का हाल- तूफानी हवा के बाद शहर में रात तक चली बारिश

मुख्य वक्ता माधव राठौड़ ने कोरोना के बाद मनुष्य में व्याप्त अकेलेपन को भरने का सशक्त माध्यम कविता को माना। पत्रवाचक के रूप में आशा पाराशर ने कहा कि किताबें चोरी होनी चाहिए ताकि उसका पढ़ने में उपयोग हो सके। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत स्वाति जैसलमेरिया ने जबकि कार्यक्रम का संचालन निशा व्यास मिश्रा ने किया। अंत में राकेश मूथा ने कशिश पर प्रकाश डाला। डां.तृप्ति काव्यांशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र दत्त मूथा, श्रीगोपाल व्यास,डाॅ.पद्मजा शर्मा,हरि प्रकाश राठी,मनीषा डागा,ऋचा शरद अग्रवाल,लीला कृपलानी, चांदकौर जोशी,एनडी निम्बावत,गोपाल जोशी, गजेन्द्र जयपाल, रविन्द्र गुप्ता व नटवर भार्गव इत्यादि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026