Doordrishti News Logo

रतनगढ़ से डेगाना के रास्ते भगत की कोठी पहुंची पहली इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन

सफल संचालन से जोधपुर मंडल उत्साहित

जोधपुर,रतनगढ़ से डेगाना के रास्ते भगत की कोठी पहुंची पहली इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन। रतनगढ़ से डेगाना-मेड़ता रोड के रास्ते सोमवार रात पहली बार लोडेड इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन सफलता पूर्वक दौड़ाने में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें – मोबाइल टावर से बैटरियां सामान चुराने का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल के रतनगढ़-डेगाना-मेड़ता रोड रेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के पश्चात सोमवार रात रतनगढ़ से भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक पर पहली बार गुड्स ट्रेन का सफलता पूर्वक संचालन किया गया।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको- 33183 WAG9 करीब 45 कंटेनरों की गुड्स ट्रेन (टीआईडीसी-बीजीके आई) लेकर रतनगढ़ से सोमवार रात 8.02 बजे रवाना होकर डेगाना- मेड़ता रोड के रास्ते मंगलवार सुबह 8.25 बजे सफलतापूर्वक भगत की कोठी गुड्स साइडिंग पहुंचा। इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन के सफल संचालन से जोधपुर मंडल उत्साहित है।

यह भी पढ़ें – महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग आत्मरक्षा के लिए जरूरी- एसीपी शर्मा

इलेक्ट्रिक लोको से गुड्स ट्रेन के सफल ट्रायल संचालन से अब इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के जल्द संचालन की उम्मीद है जिससे ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा और ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ सकेगी।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026