मकान के तीसरे फ्लोर पर लगी आग एक घंटे में पाया काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान के तीसरे फ्लोर पर लगी आग एक घंटे में पाया काबू। शहर में आज एक मकान के तीसरे फ्लोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाडय़िां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें
शहर के न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास दोपहर 3.45 बजे यह हादसा हुआ। सहायक अग्निशमन अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि मोहम्मद इकबाल के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर शास्त्री नगर फायर स्टेशन से गाडय़िां मौके पर पहुंची। वहीं नागोरी गेट फायर स्टेशन से भी गाड़ी को बुलाया गया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 4 दमकलों ने शाम पौने बजे आग पर काबू पा लिया। मकान की तीसरी मंजिल में रजाई,बिस्तर रखे हुए थे,जिसमें आग लगी गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
