Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती केरू स्थित गोलासनी गांव में एक हादसा हो गया। एक युवक पंखे की सफाई करते फंदा लगने से अचेत हो गया। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई और शव परिजन को सौंपा।
सूरसागर पुलिस थाने के एएसआई गजेंद्र कुमार ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के देवताड़ा निवासी रामनिवास पुत्र केवलराम माली ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि केरू रोड गोलासनी क्षेत्र में रहने वाले उसके रिश्तेदार सम्पतराम पुत्र भगाराम माली गर्मी के चलते पंखें की सफाई कर रहा था। तब उसे अचानक से फंदा लग गया। इस पर परिवार को पता लगने पर उसे फंदे से उतारा गया। फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने कुछ देर बाद उसे मृत बता दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।