Doordrishti News Logo

जोधपुर,आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण कमर चौधरी के निर्देशानुसार जेडीए की विभिन्न योजनाओं के आवासीय,व्यवसायिक, मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्डों हेतु माह मार्च 2021 भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है। इस नीलामी में भूखण्ड के नाप के अनुसार धरोहर राशि ऑनलाईन जमा करवाकर ऑनलाईन बिड में भाग लिया जा सकता है।

जेडीए की आय के स्त्रोतों को बढ़ाने के लिए विभिन्न मदों के अनुसार शहर के सर्वांगीण विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों के लिए आय बढ़ाने को निर्देशित एवं प्रोत्साहित किया जाता रहा है। उपसचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि माह मार्च 2021 ई-ऑक्शन कार्यक्रम के अन्तर्गत विवेक विहार आवासीय योजना, मण्डनाथ आवास योजना,दत्तोपंत ठेगड़ी नगर, सुन्दर सिंह भण्डारी नगर, विजयाराजे नगर योजना के विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों तथा खसरा नम्बर 269, कुड़ी भगतासनी मुख्य पाली रोड स्थित व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी की जाएगी।

नीलामी में भाग लेने के लिए भूखण्ड के नाप के अनुसार धरोहर राशि ऑनलाईन जमा करवाई जा सकती है। ई-ऑक्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नियम एवं शर्तें जेडीए की वेबसाईट www.jodhpurjda.org पर देखी जा सकती है। नीलामी प्रभारी केवलचंद गहलोत ने बताया कि ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी जो ऑनलाईन अपने जन आधार कार्ड,भामाशाह कार्ड के द्वारा बनायी जा सकती है। आईडी बन जाने के पश्चात् आवेदक द्वारा जेडीए की की ई ऑक्शन सर्विस पर क्लिक करके समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है । आवेदक द्वारा एसएसओ आईडी में इआक्शन सर्विस को सब्सक्राइब करना होगा। इसके पश्चात ई ऑक्शन में जाकर जोधपुर डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी को सलेक्ट कर नीलामी में रखी गयी समस्त प्रोपर्टीज की जानकारी ले सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व आवेदक को अपना एक रिफंड अकाउंट सबमिट व वेरिफाई करवाना होगा।

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026