परिवार रात को दीया धूप कर निकला सुबह आए तो पता लगा लाखों के जेवर व नगदी पार
जोधपुर,परिवार रात को दीया धूप कर निकला सुबह आए तो पता लगा लाखों के जेवर व नगदी पार। शहर के निकट मथानिया स्थित तिंवरी कस्बे में एक घर में चोरी हो गई। परिवार के लोग रविवार की रात को दीया धूप कर निकले थे। सोमवार की सुबह आए तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर गए।
परिवार के सदस्य की तरफ से मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने इसमें अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। मथानिया पुलिस ने बताया कि पुराना जैन मंदिर हनुमान चौक तिंवरी निवासी नरेंद्र पुत्र मांगी लाल शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पिछले एक माह से अपने नए मकान आदर्श स्कूल पर निवास कर रहे है।
यह भी पढ़ें-दुकान से 55 हजार की नगदी और सीसीटीवी कैमरे चोरी
तिंवरी में यह उनका पुश्तैनी मकान है जो बंद ही रहता है और दीया धूप करने के लिए परिवार आता जाता है। रविवार की रात यह लोग पुश्तैनी मकान पर आए और दीयाधूप कर निकल गए। सोमवार की सुबह फिर लौटे तो चोरी का पता लगा। चोरों ने मुख्य फाटक का ताला तोडऩे के साथ दरवाजे और बक्सों के ताले तोड़ दिए।
वहां से चोरों ने कानों की आधा तोला टोप्स जोड़ी,एक तोला की चेन,दस नग फिणियां आधा तोला,कानों की झूमर जोड़ी एक तोला,चांदी का कंदोरा 40 तोला,दो पायजेब जोड़ी 60 तोला,चांदी के कटोरी चम्मच 5 तोला,चांदी के 40 सिक्के 40 तोला, बिछियां जोड़ी 15 एवं पांच अंगुठियों के साथ 15 हजार की नगदी चुरा ले गए। मथानिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

