Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के झालामंड स्थित ममता नगर में एक मकान में चोरी हो गयी। घटना के समय घरवाले आंगन में सो रहे थे। सुबह उठे तब कमरे में सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर घर से 40 हजार की नगदी, कुछ सोने के छोटे मोटे आईटम चोरी कर गए। कुड़ी थाने में इस बारे में रिपोर्ट दी गई है।

कुड़ी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल धन्ने सिंह ने बताया कि झालामंड स्थित रामेदव मंदिर के सामने ममता नगर में रहने वाले दूध व्यवसायी मुकेश परिहार ने यह रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि रात को वह अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। 12 बजे तक परिवार के लोग जाग कर रहे थे, बाद में सो गए। तड़क़े चार बजे उठने पर खुले पड़े कमरे में सामान बिखरा मिला। अज्ञात चोर दीवार फांद कर आया और वहां से 40 हजार की नगदी, सोने का चांदबाला के  अलावा अन्य छोटा मोटा जेवर चुरा ले गया। घटना में चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

>>> एटीएम लूट प्रयास के आरोपियों से खुली डिस्कॉम की 13 लाख की चोरी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026