Doordrishti News Logo

सर्टिफिकेट पाकर खिले स्टूडेंट्स के चेहरे

जोधपुर,शहर में विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा संचालित सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज संस्थान में विभिन्न कोर्स पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को एक समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विनोद ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा संचालित सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज के डायरेक्टर विनोद सिंघवी ने बताया कि संस्थान में कोर्सेज करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 200 से अधिक स्टूडेंट्स को विभिन्न कोर्सेज के सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान संचालक गजेंद्र सेन ने कहा कि संस्थान द्वारा नाममात्र के रजिस्ट्रेशन के शुल्क पर कंप्यूटर कोर्स,टेली,स्पोकन इंग्लिश, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, रोजगारोन्मुखी कोर्सेज करवाए जाते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरएएस अधिकारी सुरभि चौहान ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए एक लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अजय त्रिवेदी ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया और टेक्निकल और प्राइवेट जॉब से रिलेटेड टिप्स दिए। संस्थान के डायरेक्टर विनोद सिंघवी ने विद्यार्थियो को निरंतर प्रयास करते रहने के टिप्स दिए एवं कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं स्टूडेंट्स का आभार व्यक्त किया। संचालन भूपेंद्र डांगी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान संचालक गजेंद्र सेन, मोनिशा, हिमांशी, ललित परिहार, सुनील मेघवाल,ओंकारसिंह, अक्षय गहलोत, मालाराम मेघवाल इत्यादि मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026