Doordrishti News Logo

टैंकर में घुसा ट्रेलर में लगी आग में चालक जिंदा जला

बिलाड़ा बाइपास भावी के पास हुआ हादसा

जोधपुर,टैंकर में घुसा ट्रेलर में लगी आग में चालक जिंदा जला। जिले के बिलाड़ा-भावी बाइपास रोड पर शुक्र वार की सुबह सडक़ किनारे खड़े पानी टैंकर में पीछे से एक ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर घुस गया। हादसे के बाद ट्रेलर मेें आग लग गई और उसका चालक जिंदा जल गया।हादसे की सूचना पर बिलाड़ा पुलिस वहां पहुंची। आग से ट्रेलर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पानी टैंकर चालक भी चोटिल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – सूने मकान में सैंध लगाने वाले तीन नकबजन गिरफ्तार

बिलाड़ा थाने के सबइंस्पेक्टर भंवरलाल ने बताया कि भावी बिलाड़ा बाइपास रोड पर लगे पेड़ पौधों को आज सुबह एक टैंकर चालक द्वारा पानी पिलाया जा रहा था। टैंकर सडक़ किनारे खड़ा था। तब खारिया मीठापुर से एक ट्रेलर आया और वह अनियंत्रित होने के बाद खड़े पानी टैंकर में घुस गया। जिससे ट्रेलर में आग लग गई और टैंकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रेलर में लगी आग में उसका चालक जाजीवाल डांगियावास निवासी भंवरलाल विश्रोई की जिंदा जलकर मौत हो गई। टैंकर का चालक लांबा 36 मील निवासी सोनाराम पुत्र घीसा राम विश्रोई भी जख्मी हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया है।

यह भी पढ़ें – माचिया में फिर नजर आया लेपर्ड,सीसी कैमरे में हुआ कैद

सबइंस्पेक्टर भंवरलाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। ट्रेलर से चालक की बॉडी को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026