Doordrishti News Logo

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक

  • जिला जनगणना प्रकोष्ठ के साथ पृथक कंट्रोल रूम की स्थापना
  • विद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार
  • स्व-गणना एवं मकान सूचीकरण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं व गतिविधियों का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक। जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जोधपुर मीनाक्षी चौधरी द्वारा बुधवार को कार्यालय स्तर पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में चौधरी ने अवगत कराया कि जनगणना 2027 के सुचारू एवं प्रभावी संपादन के लिए जिला जनगणना प्रकोष्ठ के साथ पृथक रूप से एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है,जिससे समस्त गतिविधियों का समन्वय एवं निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि आमजन में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) तथा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूची करण एवं मकान गणना का कार्य संपादित किया जाएगा।

कार्ययोजना के अनुसार जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में पोस्टर निर्माण, रंगोली,स्लोगन,निबंध,मेहंदी प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिससे विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार एवं समाज स्तर पर व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जा सके।

सिस्टेमेटिक रिव्यू व मेटा एनालिसिस राष्ट्रीय रिसर्च कार्यशाला सम्पन्न

इसके अतिरिक्त ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों एवं सभाओं के माध्यम से भी स्व-गणना एवं जनगणना के प्रथम चरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ जनगणना के नारे “जनगणना से जनकल्याण तक” तथा मास्कोट“प्रगति” एवं “विकास” के बारे में भी आमजन को अवगत कराया जाएगा।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समन्वित प्रयासों के माध्यम से जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts: