Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा

  • व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बनाड़ स्थित अमृत सरोवर पार्क, बिसलपुर अन्नपूर्णा रसोई सहित मनरेगा के तहत बन रहे टाका व नाडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल जेल में फिर चलाया सर्च अभियान में दो कीपेड फोन बरामद

अन्नपूर्णा रसोई का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर अग्रवाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत बिसलपुर स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन के लिए परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा। साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक भोजन करवाने की बात कही। उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से बातचीत करते हुए खाने की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने साप्ताहिक मेनू,भोजन टोकन व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।

अमृत सरोवर पार्क में किया पौधारोपण
जिला कलक्टर अग्रवाल ने बनाड़ स्थित अमृत सरोवर पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया और पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सघन पौधरोपण अभियान के तहत अधिकारी व आमजन अधिक से अधिक पौधरोपण करें। ताकि बढ़ रही ग्लोबल वार्मिग से राहत मिले। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ इसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने आस-पास के लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें। हमें सब को मिलकर इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाना होगi उन्होंने मनरेगा के तहत बन रहे टाका व नाडी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – डबल चैकिंग के बावजूद एक व्यक्ति जेल में पहुंचा मोबाइल लेकर,भागने में सफल

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ. धीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026