Doordrishti News Logo

शेखाला ग्राम पंचायत का विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिल पास कराने की एवज में मांगी रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेखाला ग्राम पंचायत का विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ग्रामीण की टीम ने शेखाला ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत राशि माल मेटेरियल के बिल पास करने की एवज में मांगे गए थे। कार्रवाई ब्यूरो के निरीक्षक महेश श्रीमाली के नेतृत्व में की गई।

कार में मिली 7.63 किलो चांदी व्यापारी बिल नहीं बता पाया पुलिस ने की जब्त

ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि राजेन्द्र ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत केतू मदा पंचायत समिति शेखाला जिला जोधपुर द्वारा परिवादी सुरेंद्र सिंह जिसके के फर्म का ग्राम पंचायत केतू मदा में निर्माण कार्यों के मेटेरियल सप्लाई का टेण्डर हो रखा है,उक्त फर्म को मेटेरियल के भुगतान करनें की एवज में 6 प्रतिशत कमीशन मांग कर परेशान किया जाकर रिश्वत की मांग की जा रही है। जिस पर मांग सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 15000 रूपए पूर्व में प्राप्त कर लिये गये थे।

उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एएसपी पारस सोनी के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत केतू मदा पंचायत समिति सेखाला के राजेंद्र को पकड़ा गया। उससे अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026