Doordrishti News Logo

विधानसभा चुनाव का शंखनाद मुख्यमंत्री के गृह जिले से

  • भाजपा का कल से बड़ा आयोजन
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा की तैयारिंयों को दिया जा रहा अंतिम रूप

जोधपुर, इस बार प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरूआत सीएम अशोक गहलोत के गृह नगर से भाजपा शुक्रवार से करेगी। 9-10 सितम्बर को होने वाले बड़े आयोजन में भाजपा के देश प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बुधवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जोधपुर संभाग के संगठन प्रभारी भजनलाल शर्मा ने कहा कि जोधपुर में होने वाले ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी। उन्होने कहा कि इसमें देशभर के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। जिनको भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित कर कार्ययोजना के बारे में अवगत कराएंगे।

उन्होने कहा कि कायलाना रोड स्थित होटल लेकव्यू में आयोजित इस बैठक में भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह भी इन पदाधिकारियों को संबोधित करेगे। इसके साथ देश के वरिष्ठ नेता भी आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाएंगे। राजस्थान के जोधपुर में होने वाली इस बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के साथ जोधपुर के संभाग स्तरीय अध्यक्ष महासम्मेलन का आयोजन भी रावण का चबूतरा मैदान में किया जायेगा, जिसमें भाजपा जोधपुर संभाग के 33 विधानसभा क्षेत्र के 203 मंडल केन्द्रों और 1648 शक्ति केन्द्र के करीब 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा के लिये बूथ स्तर पर वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं और भाजपा की केन्द्र सरकार की सफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के लिये विजन और प्रचार के तरीके बताये जाएंगे। इस महासम्मेलन को भी गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इस समारोह में जोधपुर जिले के स्थानीय नेताओ के साथ प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी वासुदेव देवनानी,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025