Doordrishti News Logo

पंजाब में जी न्यूज पर प्रतिबंध से सामने आया इंडी एलायंस का असली चेहरा-शेखावत

चैनल पर बैन की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने की कड़ी आलोचना

चंडीगढ़/नई दिल्ली,पंजाब में जी न्यूज पर प्रतिबंध से सामने आया इंडी एलायंस का असली चेहरा- शेखावत। पंजाब सरकार द्वारा जी न्यूज और जी मीडिया के चैनल्स पर प्रतिबंध लगाने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व पंजाब के भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने आम आदमी पार्टी व इंडी एलायंस पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि इंडी एलायंस का असली चेहरा सामने आ गया है। अपनी हार की खिसियाहट में इंडी एलायंस मीडिया का गला घोटने में लगा है। वैसे भी, इस ठगबंधन का मीडिया पर प्रतिबंध लगाना कोई नई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल में शीतल जलगृह का लोकार्पण

मंगलवार शाम अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी पर हार का डर साफ नजर आ रहा है। वो जमीनी सच्चाई से भयभीत है। वो नहीं चाहती कि जनता को सच पता चले। यही कारण है कि उसने जीन्यूज पर प्रतिबंध लगाया है। यह वही आम आदमी पार्टी है, जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल दिन-रात मीडिया की स्वतंत्रता और संविधान की दुहाई देते हैं। कमाल की बात यह है कि पंजाब में जीन्यूज पर प्रतिबंध पर इंडी एलायंस के सभी पार्टनर मौन हैं।

उन्होंने कहा कि वैसे,इस ठगबंधन की मुखिया कांग्रेस का मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का पुराना इतिहास रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रीय विचारधारा को दबाने और कुचलना के लिए संविधान में संशोधन कर दिया था।उन्होंने पत्रिका ऑर्गेनाइजर पर प्रतिबंध लगाया था। नेहरू के कार्यकाल में 16 किताबों को प्रतिबंधित किया गया था। कई फिल्में बैन कर दी गई थीं। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर मीडिया पर न केवल प्रतिबंध लगाया था,बल्कि कई पत्रकारों को जेल में डाल दिया था।

यह भी पढ़ें – धारदार हथियार के साथ दो गिरफ्तार

शेखावत ने कहा कि पिछले साल सितंबर में इंडी एलायंस ने 14 न्यूज एंकरों का बहिष्कार कर दिया था, क्योंकि वो इनके नेताओ से खरे-खरे सवाल पूछते थे। महाराष्ट्र में इंडी एलायंस की सरकार ने किस तरह पत्रकारों को सताया,वो किसी से छिपा नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार लगातार पत्रकारों का शोषण करती आ रही है।

संदेशखाली का सच दिखाने पर ममता बनर्जी ने एक रिपब्लिकन बांग्ला चैनल के रिपोर्टर को न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उसे शारीरिक प्रताड़ना भी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वही लोग हैं,जो संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देते हैं।अब यह स्पष्ट है कि 4 जून को इंडी एलायंस बुरी तरह हार रहा है और उसके साइड इफेक्ट अभी से दिखने लगे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026