Doordrishti News Logo

खड़ी स्कार्पियो को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,खड़ी स्कार्पियो को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।शहर की नागौरी गेट पुलिस ने उदयमंदिर हरिजन बस्ती में खड़ी स्कार्पियो के बोनट पर आग लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बाल अपचारी को  डिटेन किया है। उदयमंदिर तिलक नगर निवासी रितिक पुत्र  महेश कृष्ण ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका दोस्त जीतू हंस उसके साथ रहता है।

यह भी पढ़ें – शोरूम में हुई 35 लाख की चोरी का खुलासा

नागौरी गेट थानाधिकारी दयालाल चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने इस मामले संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर पूछताछ की। इसमें आरोपी नागौरी गेट थाना क्षेत्र स्थित भील बस्ती कागा कागड़ी निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद इस्माइल ने  बताया कि वारदात के वक्त गाड़ी जलाते समय वह स्कूटी चला रहा था और बाल अपचारी पीछे बैठा था। बाल अपचारी से भी पूछताछ की गई। बाल अपचारी ने गाड़ी में आग लगाना स्वीकार किया। आरोपी अरबाज के खिलाफ अलग-अलग थानों में दो चोरी व दो मारपीट सहित कुल चार मामले दर्ज हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: