Doordrishti News Logo

गैस सिलेंडरों के फटने का हादसा अत्यंत दर्दनाक

  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने जताई संवेदना
  • घायलों के शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार के लिए प्रशासन से की वार्ता

जोधपुर,स्थानीय सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के कीर्तिनगर में गैस सिलेंडरों के फटने से हुए हादसे को अत्यंत दर्दनाक बताया और इसके दायरे में आने वाले परिवारों के प्रति हृदय से संवेदना जताई। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने हादसे के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारीयों से बात की।
घायलों के शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार हेतु प्रशासन को निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि यह हादसा दर्दनाक है। मृतकों को शांति और उनके परिजनों को संबल मिले। यह अत्यंत गंभीर दुर्घटना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: