Doordrishti News Logo

जेल में बंदी को मोबाइल देने वाला फरार इनामी गिरफ्तार

  • घर की छत से कूद कर भागने लगा
  • पहले भी दर्ज हो रखा है एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),जेल में बंदी को मोबाइल देने वाला फरार इनामी गिरफ्तार। शहर की रातानाडा पुलिस ने सेंट्रल जेल में बंदी को मोबाइल देने की कोशिश में फरार हुए एक हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही एनडी पीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

यह भी पढ़ें – युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि गत साल 30 जुलाई को गंगाणी पुलिस थाना करवड़ निवासी धर्मेन्द्र चौधरी पुत्र श्रवणराम जाट केन्द्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदी नेवरा रोड पुलिस थाना मथानिया निवासी रमेश पुत्र हुकमा राम से मुलाकात करने आया था।

धर्मेन्द्र ने दण्डित बंदी लहराराम पुत्र कानाराम से मुलाकात हेतु मैन गेट पर रजिस्ट्रेशन करवाया। उसे मुलाकात जाली पर ले जाया गया। उस समय रमेश पुत्र हुकमाराम उपस्थित मिला जिससे उसे मुलाकात करनी थी। धर्मेन्द्र चौधरी द्वारा इन्टरकॉम के वायर से मोबाइल को बांधकर रमेश को देने का प्रयास किया,जिस पर ड्यूटी पर तैनात प्रहरी ने देख लिया। आरोपी धर्मेन्द्र चौधरी मोबाइल फोन को उसी इन्टरकॉम के तार के बन्धा हुआ छोडक़र भाग गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने उक्त मोबाइल को जब्त कर प्रकरण दर्ज करवाया।

इस संबंध में आरोपी बंदी रमेश को गिरफ्तार कर अनुसंधान किया गया तो उसने बताया कि पूर्व में केन्द्रीय कारागृह में निरुद्ध रहे बंदी धर्मेन्द्र चौधरी से सम्पर्क कर उससे मोबाइल मंगवाया था। उक्त धर्मेन्द्र चौधरी घटना के बाद से ही लगातार फरार था।

घर की छत से कूद कर भागने लगा था 
पुलिस उपायुक्त पूर्व ने उसकी गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम जारी किया। उक्त आरोपी पूर्व में भी अपने विरुद्ध दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार रहा था। आरोपी की आज घर पर आने की सूचना मिलने पर टीम गठित कर घर पर दबिश दी गई,जिस पर आरोपी धर्मेन्द्र चौधरी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026