दलाई लामा को नोबल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ बुधवार को मनाई जाएगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दलाई लामा को नोबल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ बुधवार को मनाई जाएगी। भारत तिब्बत मैत्री संघ और तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस पर तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार की 36वीं वर्षगांठ बुधवार 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
ऊनी वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान कासांग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम विश्व शांति के लिए पूजा की जाएगी,प्रार्थना सभा और तिब्बती सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली व सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी होंगे। विशिष्ट अतिथि संघ की प्रदेशाध्यक्ष रेशम बाला व महासचिव पुखराज जांगिड़ होंगे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 दलाई लामा के 90वें जन्म दिवस होने से वर्ष 2025 का वर्ष Year of Compassin अर्थात करुणा वर्ष के रूप में रहा। अतः इस साल बहुत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ है। दलाई लामा के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए मंगल कामना की जाएगी। अपराह्न पूर्व तिब्बती ऊनी वस्त्रों की दुकाने पर अवकाश रहेगा।
इस अवसर पर तिब्बती समर्थन ग्रुप और जोधपुर के प्रबुद्ध जन सहित भारत तिब्बत मैत्री संघ के प्रदेश एवं जोधपुर जिला कार्यकारणी के सदस्य,जिला अध्यक्ष शीतल सुराणा उपस्थित रहेगी।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

