कायलाना से सिद्धनाथ जा रही थार जीप दीवार तोड़कर पानी में समाई
थार में सवार दो व्यक्ति सुरक्षित -दोपहर तक थार को बाहर निकालने का जतन जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कायलाना से सिद्धनाथ जा रही थार जीप दीवार तोड़कर पानी में समाई। शहर के कायलाना-सिद्धनाथ रोड पर मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। थार जीप अनियंत्रित होकर सीधी जाकर एक दीवार से टकराने के बाद नीचे पानी में गिर गई। थार में दो व्यक्ति सवार थे,जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।
थार जीप पानी में समा गई, जिसको बाहर निकालने के लिए दोपहर तक पुलिस का जतन किया जा रहा था। सूचना पर राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की कायलाना चौकी प्रभारी रावलराम वहां पहुंचे। चौकी प्रभारी रावलराम ने बताया कि थार जीप में अनिरूद्ध सिंह और किशन सिंह नाम के दो शख्स सवार थे। एक जयपुर का है तो दूसरा जोधपुर का है।ये लोग कायलाना-सिद्धनाथ रोड से होते हुए थार जीप से निकल रहे थे,तब थार अनियंत्रित होकर दीवार को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी।
डिस्ट्रैक्टर डिवाइस तकनीक से चेहरे की जटिल विकृति का सफल उपचार
उन्होंने बताया कि राहगीरों को पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। थार के दीवार तोडक़र गिरने के साथ वह चट्टान से भी टकराई। बाद में पानी में गिर गई। थार में सवार दोनों शख्स अनिरूद्ध सिंह एवं किशन सिंह को बाहर निकाल दिया गया और तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है। वे सुरक्षित बच गए है,मामूली चोट लगी हैं।
चौकी प्रभारी रावल राम ने बताया कि थार पूरी तरह पानी में समा गई। थार में सवार के आने पर थार को पानी से निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। गाड़ी में यह दो लोग ही सवार थे,अन्य कोई नहीं था। अग्रिम अनुसंधान एवं कार्रवाई जारी है। थार कायलाना की तीन चार फीट की दीवार को तोडक़र गिरी है।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

