Doordrishti News Logo

शुक्र है.. दरिंदे का शिकार बनने से बच गई छह साल की मासूम

  • बहलाफुसला कर झाडिय़ों में ले गया
  • सजग युवकों की वजह से बची

जोधपुर, कमिश्नरेट के जिला पूर्व में एक थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम दरिंदे का शिकार होने से बच गई। बच्ची को बदमाश झाडिय़ों में लेकर गया। मगर वहां पर दो युवकों के अचानक से आने पर बदमाश बच्ची को छोड़क़र भाग निकला। पुलिस अब हुलिया के आधार पर बदमाश की तलाश में लगी है। घटना में अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है।

जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि सोमवार को दिन में तीन छोटी बहनें जिनमें सबसे बड़ी छह साल की बच्ची अपनी दादी से मिलने घर से निकल गई। दादी खेत के पास में एक घर में रहती है। बच्चियां दादी को देखते हुए उनके पीछे निकल पड़ी। दादी घर पहुंच गई। मगर बीच रास्ते एक बदमाश इन तीनों बच्चियों को मिला और पूछा कि कहां जा रही हो। तब बच्चियों ने दादी के पास जाने को कहा। बदमाश ने दो बच्च्यिों को तो घर पर भेज दिया और छह साल की बच्ची को उसके दादी के पास में छोडऩे का कह दिया।

दो बच्चियां घर चली गई। छह साल की मासूम उसने रास्ते में चॉकलेट खिलाई और फिर एक सूने स्थान पर झाडिय़ों की तरफ लेकर गया। इसी बीच गांव के दो सजग युवक वहां बाइक से निकले तब कुछ संदिग्ध जानकर रूके। इस पर बदमाश को पूछा तो वह बोला कि उसकी भतीजी है। कुछ और पूछते तब तक बदमाश बच्ची को छोड़ कर भाग गया। बाद में गांव के युवकों ने इस बच्ची से पूछताछ करते हुए उसके घर तक पहुंचाया। शाम को पिता पुलिस थाने में पहुंचा और अज्ञात शख्स के खिलाफ अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026