शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे
- महाराष्ट्र से काम की छुट्टी लेकर आता और फिर बाइक चुराकर चला जाता
- आठ बाइक जब्त
- पूछताछ जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा है। शातिर वाहन चोर महाराष्ट्र में मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह महाराष्ट्र से छुट्टी लेकर जोधपुर आता और बाइक चुराकर चला जाता। कुछ दिन यहां पर बिताता और वारदात कर चल बनता।
पुलिस ने शातिर से आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उससे और भी वारदातों को खुलासा होने की संभावना बनी है। आरोपी से एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की वारदातों का पता लगा है।
सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि विशेष टीम का गठन किया गया। हलका क्षेत्र सरदारपुरा व आस पास निरन्तर हो रही मोटर साईकिल चोरियों की वारदातों की रोकथाम के लिए सघन तलाशी कर अब एक आरोपी राकेश उर्फ डेनी पुत्र वानाराम डारा निवासी डोली कल्ला पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया गया।
एक दर्जन चोरी वारदातें करना स्वीकारा
आरोपी ने सरदारपुरा व आसपास के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मोटरसाईकिलें अलग अलग समय में चोरी करना करना स्वीकार किया है।
पुलिस टीम में एसआई दीपलाल,एएसआई थानाराम, मूलचंद आदि शामिल थे।
