Doordrishti News Logo

डॉ.धनंजया अमरावत ने संभाला राजस्थानी विभागाध्यक्ष का कार्यभार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.धनंजया अमरावत ने संभाला राजस्थानी विभागाध्यक्ष का कार्यभार। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग में डॉ.धनंजया अमरावत ने विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। हाल ही में राष्ट्र-स्तरीय कवि दुलाभाया काग अवार्ड से सम्मानित डॉ.अमरावत को पूर्व में भी राजस्थानी विभागाध्यक्ष एवं महिला अध्ययन केन्द्र निदेशक का कार्यभार मिल चुका है।

विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करते हुए डॉ.अमरावत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी कि विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो,अध्ययन,अध्यापन एवं शोधकार्य सुचारू रूप से पूर्ण हो साथ ही विभाग के माध्यम से राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति के विकास हेतु भी तत संबंधी कार्य संपादन प्राथमिकता के साथ करने के प्रयास रहेंगे।

कैरिज कार्यशाला में एक माह-एक व्यक्ति-एक पुस्तक अभियान शुरू

विश्वविद्यालय शिक्षकों, विभागीय सदस्यों एवं शोधार्थियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेट करते हुए स्वागत किया गया। इस अवसर प्रोफेसर रामसिंह आढ़ा, डॉ.विजयश्री,डॉ.गजेसिंह राजपुरोहित,डॉ.मीनाक्षी बोराण, डॉ.भरत देवड़ा,शोधार्थी विष्णु शंकर,जगदीश मगराज,माधु सिंह,शान्तिलाल सहित विभागीय सदस्य एवं शोधार्थी उपस्थित थे।