नशे की लत और बुरी संगत से किशोर फंदे पर लटक गया
- घर में बड़ा पुत्र, पिता भी शारीरिक अपंगता के शिकार
- मां करती मजदूरी
जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र में एक किशोर ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पिता शारीरिक रूप से अपंग है तो मां मेहनत मजदूरी करती है। घर में एक छोटा भाई है। किशोर 11वीं कक्षा में पढ़ता था और बुरी संगत और नशे की लत से फंदे पर लटक गया। खांडा फलसा थाने में पिता ने अपने बेटे की खुदकुशी पर मर्ग की रिपोर्ट दी है।
खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि भीतरी क्षेत्र में रहने वाले 17 साल के किशोर ने अपने ही घर में साड़ीय़ों की रस्सी बनाकर फंदे पर लटक कर जान दी। सुबह साढ़े चार बजे मां जब उठी तो किशोर फंदे पर लटका मिला। आस पास के लोगों को बुलाकर उसे अस्पताल भिजवाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
पुलिस के अनुसार 17 साल का यह किशोर 11वीं कक्षा में पढ़ता था और नशे की लत लगी हुई थी। उसकी संगत भी बुरे लोगों से हो गई। रात 12 बजे तक वह घर में आता जाता था। रात को ही परिवार के लोगों से बात की थी। उसका एक छोटा भाई भी है। पिता शारीरिक रूप से कमजोर है। वह अपने परिवार का बड़ा पुत्र होने के नाते उसके मां पिता के लिए वह बड़ा आसरा था। मेहनत मजदूरी करने वाली मां पर बुरी गाज गिरी है। खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि मृतक किशोर के पिता ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

