सवारी की बात को लेकर टैक्सी चालक पर हमला
जोधपुर,सवारी की बात को लेकर टैक्सी चालक पर हमला। शहर के डालीबाई मंदिर चौराहा के पास में टैक्सी में सवारी की बात को लेकर एक ऑटो चालक पर हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गया। पीडि़त ऑटो चालक ने इस बारे मेें राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – ट्रेन की चपेट मेें आने से किशोर की मौत
पुलिस ने बताया कि मारवाड़ नगर डालीबाई मंदिर चौराहा के पास रहने वाले मजनूराम पुत्र दादूराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह चौराहा के पास में अपनी ऑटो लेकर खड़ा था। तब एक व्यक्ति आया और घर से सवारी लेने की बात की। इतने में अन्य ऑटो चालक रमजान आ गया और बोला की सवारी ले जाने का का नंबर उसका है।
यह भी पढ़ें – तिहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार
इस पर काफी देर तक विवाद हुआ, आाखिर कर वहां पहुंची सवारी किसी अन्य ऑटो में सवार होकर चली गई। रिपोर्ट के अनुसार शाम को रमजान, साबर खां,अमजद खां आदि लोगों ने परिवादी के साथ मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। मामले में राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

