Doordrishti News Logo

नव विवाहिता की संदिग्ध मौत,छह माह पूर्व लव मैरिज की थी

जोधपुर,नव विवाहिता की संदिग्ध मौत,छह माह पूर्व लव मैरिज की थी।
शहर के रातानाडा स्थित श्रीराम कॉलोनी में रात को एक नवविवाहिता की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। उसकी आज सुबह उपचार के बीच मौत हो गई। शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही मृत्यु का कारण पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट दिए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रातानााडा थानाधिाकारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस मीनाक्षी लेघा ने बताया कि रातानाडा श्रीराम कॉलोनी की रहने वाली अनुष्का पत्नी जतिन सोलंकी को रात में परिवार के लोग अचानक तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच लेकर आए थे। मगर उसकी आज सुबह मौत हो गई। अनुष्का का पीहर सरदारपुरा बी रोड पर है। उसने जतिन के साथ में छह महिने पहले प्रेमविवाह किया था। अनुष्का के पिता प्रमोद चौधरी है।

थानाधिकारी मीनाक्षी लेघा ने बताया कि परिवार की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।थानाधिकारी लेघा के अनुसार अभी तक उसकी तबीयत बिगडऩे की बात सामने आई है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: