Doordrishti News Logo

संदिग्ध घूम रहे युवकों को पकड़ा, तलाशी में मिला अवैध डोडा पोस्त

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने रविवार की अलसुबह पांच बजे आरटीओ रोड पर संदिग्ध घूम रहे दो युवकों की तलाशी में 7.8 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। जिस पर केस दर्ज कर आज ही कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमाण्ड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में 5G सर्विस सेवा का किया शुभारंभ

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पुलिस की तरफ से रविवार की तडक़े नाकाबंदी और तलाशी चल रही थी। तब आरटीओ रोड पर दो युवक संदिग्ध पैदल जाते दिखने पर तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 7.8 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर आरोपी डाबड़ी ओसियां निवासी महेंद्र सिंह पुत्र शेरसिंह एवं खाबड़ाखुर्द ओसियां निवासी श्रवण कुमार पुत्र लाखाराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: