Doordrishti News Logo

जोधाणा वृद्धाश्रम में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

  • विश्व शांति व कल्याण के लिए किया पाठ
  • सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की ओर से हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ
  • गायिका झंकार शर्मा ने दिया सुंदर कांड पाठ को स्वर
  • आश्रम के बुजुर्ग भी श्रद्धा व भक्ति के साथ हुए शामिल
  • हनुमानजी को भोग लगाने के बाद बुजुर्गों को करवाया भोजन

जोधपुर,जोधाणा वृद्धाश्रम में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन। हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे शहर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किए गए। इंसि कड़ी में सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की ओर से विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए हनुमान जयंती के अवसर पर जोधपुर के जोधाणा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ हनुमान जयंती मनाते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बुजुर्गों को इस पुनीत अवसर पर भोजन कराया गया।

यह भी पढ़ें – बहन के यहां कार्यक्रम में आया,रात को हुई कार चोरी

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की कार्यकारिणी सदस्य अंजू भाटी ने बताया कि समिति की अध्यक्ष विमला गट्टानी के सानिध्य में आयोजित हुए इस संगीत मय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति जानी मानी भजन गायिका झंकार शर्मा ने दी। ढोलक पर लक्ष्य लखावत और धवल चौहान ने संगत की। इस अवसर पर आश्रम के बुजुर्गों ने बड़ी श्रद्धा के साथ सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया और पूर्णाहुति में भी उत्साह के साथ महाआरती गाई।

जोधाणा वृद्ध आश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत,पूर्व पार्षद प्रतिभा गहलोत,समाजसेवी मधु समदानी के अलावा सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी के सदस्य प्रकाश शर्मा, दीपक, अनुपमा सांखला,मधु भंडारी,संतोष महेश्वरी,अभिषेक चौहान,दमयंती जांगिड़, मोनिका टाक,सुशीला भाटी और अनुराग सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में भजन गायिका झंकार शर्मा, ढोलक वादक और ऑर्गन प्लेयर लक्ष्य लखावत का अभिनंदन किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026