प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया नृत्य कौशल
जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपना नृत्य कौशल दिखाया। इसमें तृतीय से छठी के डांस का थीम ‘रेट्रो’ तथा सातवीं से बारहवीं तक के डांस का थीम ‘फोक डांस विथ हिप हॉप था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य का प्रभावी प्रदर्शन किया।
निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्या मंजू भाटी,डांस टीचर महेंद्र नायक तथा अध्यापिका सुमन गौर ने निभाई। प्रतियोगिता में तीसरी से छठी के विद्यार्थियों में प्रथम छठी ‘अ ‘की मुद्रासी राठौड़ तथा द्वितीय पांचवीं ‘अ ‘की दिव्यांशी जोधा व तृतीय स्थान स्नेहा फलक ने प्राप्त किया। सातवीं से बारहवीं वर्ग में प्रथम नौवीं की तमन्ना,द्वितीय आठवीं की आयुषी बोराना तथा तृतीय सिमरेला रही।

डायरेक्टर डॉ.ज्योसना सिंह शेखावत ने विजेता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ अभिमन्यु सिंह शेखावत ने कहा कि ऐस इंटरनेशनल स्कूल में ऐसी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय किया जाता है जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखार सकें। संचालन नेहा जौहरी ने किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

