Doordrishti News Logo

छात्रसंघ चुनाव-2022, सोमवार को भरे जाएंगे नामांकन

  • धरना प्रदर्शन कर रहे पूर्व छात्र नेता भाटी शांति भंग में गिरफ्तार
  • पोलिंग बूथ को अन्यत्र शिफ्ट करने पर छात्रों में आक्रोश
  • पुलिस बल तैनात

जोधपुर,शहर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही छात्रों के गुट आमने सामने होने लगे हैं।
सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इससे कालेज परिसर में हलचल बढ़ गई है।
शनिवार को एक बूथ को बंद किए जाने के प्रयास में छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। सुबह तक धरने पर बैठे छात्र नेताओं से समझाइश की बात नहीं बनी तो पूर्व छात्र नेता को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इधर इस बात को लेकर छात्रों में अब आक्रोश फैल गया है।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी को पुलिस ने रविवार की सुबह शांति भंग में गिरफ्तार किया। भाटी शनिवार से विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। रात भर वहां डटे रहे सुबह पुलिस शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। विवि के केंद्रीय कार्यालय में ही दोपहर से धरने से चले प्रदर्शन के बाद रात 10 बजे तक मांग नहीं मानने पर स्टूडेंट्स ने खाना वहीं खाया। 11.30 बजे बिस्तर भी लगा दिए। आखिर रविवार की सुबह पुलिस ने आकर धरना स्थल खाली करवाया और भाटी को गिरफ्तार किया।

पोलिंग बूथ हटाने की बात पर विवाद

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय में इस साल पुराना परिसर स्थित वाणिज्य संकाय के पोलिंग बूथ और नामांकन केंद्र को हटाकर सेनापति भवन के सामने रातानाडा स्थित प्रबंधन विभाग में कर दिया। इस परिर्वन के विरोध में एसएफआई के प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। एसएफआई के प्रत्याशियों और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और समर्थकों का कहना था कि वाणिज्य संकाय के परंपरागत बूथ बिना कारण बदल कर कुछ विशेष लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रबंधन विभाग में मतदान करवाया जाएगा।

दो छात्र गुट हुए आमने सामने

इधर जब हंगामा चल रहा था, तभी एनएसयूआई के समर्थक छात्र एवं कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। एसएफआई और एनएसयूआई दोनों के बीच आमने सामने नारेबाजी शुरू हो गई। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसएफआई ने मतदान का बूथ वापस वाणिज्य संकाय में नहीं किए जाने तक धरना जारी रखा। पूरी रात एसएफआई के समर्थक विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में सीआरओ ऑफिस के सामने धरने पर बैठे रहे। आज सुबह पूर्व छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी को पुलिस पकड़ कर ले गई। बाद में धरना भी उठा दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026