Doordrishti News Logo

छात्र को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट

लूटपाट कर गए बदमाश

जोधपुर,छात्र को कमरे में बंधक बनाकर मारपीट।शहर के नागौरी गेट स्थित कागा रोड पर गली नंबर 3 में किराए पर रह कर पढ़ाई कर रहे एक छात्र उसके परिचित के साथ पांच छह अन्य युवकों ने मारपीट कर बंधक बनाने के साथ लूटपाट की। हथियारों से किए गए हमले में छात्र का कंधा फ्रेक्चर हो गया और परिचित के सिर पर गहरी चोट लगी। इस बारे में छात्र के पिता की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – लोकसभा में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेगी-भजनलाल

मथानिया के बिंजवाडिया निवासी दलपत माली पुत्र शैलाराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र दिलीप यहां कागा रोड गली नंबर 3 में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता है। 18 मार्च को दिन में उसका परिचित सेठाराम अपनी बहन की परीक्षा को लेकर उसके कमरे पर आया हुआ था। दिलीप और सेठाराम कमरे आराम कर रहे थे तब सुरेश और पांच छह अन्य लोग कमरे पर आए। उसके पुत्र दिलीप और सेठाराम पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसके पुत्र का कंधा फ्रेक्चर हो गया और सेठाराम के सिर पर गहरी चोट लगी। बाद में जाते समय कमरे से 15 हजार रुपए ले गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026