Doordrishti News Logo

इंजीनियरिंग हॉस्टल में घुसकर छात्र से मारपीट,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित इंजीनियरिंग हॉस्टल के कमरा संख्या एक में अध्ययनरत छात्र के कमरे में घुसकर कुछ छात्रों ने मारपीट की और सामान तोडफ़ोड़ दिया। इस बारे में पीडि़त छात्र की तरफ से रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: पीपाड़ शहर के सांखलों का बास हाल रातानाडा इंजीनियरिंग हॉस्टल कमरा संख्या 1 में अध्ययनरत छात्र नरपत राम पुत्र झूमरराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने कमरे में बैठा था। तब अन्य छात्र दीपक नेहरा,विकास खिंचड़, विवेक झाझडिय़ां एवं परिक्षित काजला आदि वहां आए और उसके साथ मारपीट करते सामान तोडफ़ोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- न्याय की मांग पर मां बेटा और बेटी चढ़े टंकी पर,पुलिस पहुंची

घर से अज्ञात चोर बिजली सामान चुरा ले गए
मंडोर पुलिस थाने में नेवरा मथानिया निवासी सोनाराम पुत्र मोहनराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक मकान बालसमंद क्षेत्र में भी है। जहां से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर ले गए। मंडोर पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026