Doordrishti News Logo

टैक्सी चुराकर ले गए, तीन लोग गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में एसएम चर्च के निकट से एक टैक्सी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोरों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। इस बारे में आज तीन टैक्सी चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सरदारपुरा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह मस्जिद के पीछे रहने वाले मोहम्मद साकिर की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी एक टैक्सी लेकर रेजीडेंसी रोड स्थित एसएम चर्च के पास गया था। रोग निदान के सामने खड़ी उसकी टैक्सी को अज्ञात चोर ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। इस पर तीन आरोपियों नागौर जिले के रेण स्थित डूंगरवास निवासी अजयसिंह पुत्र चतरसिंह,लक्ष्मण नगर बनाड़ निवासी दीपक सिंह पुत्र सूरज सिंह एवं यहीं के मोहम्मद आरिफ पुत्र फकीर मोहम्मद को पकड़ा गया। पुलिस ने चुराई गई टैक्सी को जब्त कर लिया है। अभियुक्तों से अन्य चोरियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: