Doordrishti News Logo

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई

जोधपुर,राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण,उन्हे आत्म निर्भर बनाने एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने परिवाद लेकर आई महिलाओं को अपने समक्ष बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित विभाग को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही,महिलाओं को हरसंभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – अन्नाराम महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा रविवार को

जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद,भूमि बंटवारा विवाद,दहेज संबंधी विवाद, राजकीय सहायता,आर्थिक सहायता सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न 17 प्रकरणों एवं महिला आयोग के लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई कर परिवादियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में परिवाद लेकर आई महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने महिलाओं से जुड़े विभिन्न विभागों से चर्चा की। विभागों को महिलाओं के हित में प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग के महत्व को समझते हुए विशेष भूमिका निभाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य महिला आयोग की रजिस्ट्रार सह विशेषाधिकारी ब्रज माधुरी शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल,सुमित्रा जैन,जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल,राजस्थान राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव वीरेंद्र सिंह यादव,पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव, राजस्थान राज्य महिला आयोग के उप सचिव कमल सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्वेता कोचर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed