
जोधपुर, जिला प्रशासन व नगर निगम जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में जोधपुर जिले में स्टार कैंपेन प्रोग्राम रविवार 6 दिसंबर से संचालित किया जाएगा। जिला कलेक्टर व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड प्रबंधन के लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा स्टार कैंपेन प्रोग्राम रविवार 6 दिसंबर सेशुरू किया जा रहा है, इसमें यह प्रयास किया जाएगा कि वह सभी प्रतिष्ठान, दुकानें सरकारी, अर्द्ध सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट जिनके द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की कोविड गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है, उन्हें स्टार कैंपेन के नाम से सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनके काम को बांकी लोग सराह सके, उनसे प्रेरणा लेते हुए कॉविड गाइड लाइन का ज्यादा से ज्यादा फॉलो अप हो सके। उन्होंने बताया कि स्टार कैंपेन प्रोग्राम के तहत स्टार प्रतीक देकर सम्मानित किया जाएगा व यह प्रतीक उनके द्वारा अपने प्रतिष्ठान, कार्यालय,संस्था के बाहर लगाए जाएंगे।
कविया व बैरवा समन्वयक व सह समन्वयक नियुक्त
जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर कुल सचिव राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय व कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय सीमा कविया को समन्वयक व नगर निगम उपायुक्त आकांक्षा बैरवा को सह समन्वयक नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार चिन्हित किए जाने वाले प्रतिष्ठान, कार्यालयों, संस्थानों का सर्वे कर उनका नाम चिन्हित कर समन्वयक व सह समन्वयक को दिए जायेंगे, इस कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम उत्तर व दक्षिण डॉ रविकीर्ति सी एमएचओ कार्यालय, नेहा अरबन मैनेजमेंट सेन्टर व सम्भली ट्रस्ट के वीरेद्र को समिति सदस्य बनाया गया है । यह समिति प्रति माह यह कार्य कर स्टार प्रतीक प्रदान किए जाने वाले के सम्बध में अपनी अनुशंसा रिपोर्ट समन्वयक व सह समन्वयक को देंगे।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

