रेलवे स्टेडियम में कर्मचारी जिम का उद्घाटन
डीआरएम ने किया उद्घाटन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेडियम में कर्मचारी जिम का उद्घाटन। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेडियम परिसर में गुरुवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित कर्मचारी व्यायामशाला (जिम) का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा इसे रेलवे कर्मचारियों के उपयोग हेतु समर्पित किया।
मंडल रेल प्रबंधक त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए यह व्यायामशाला उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित व्यायाम कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मंडल खेलकूद अधिकारी विक्रम सिंह सैनी के अनुसार नई व्यायामशाला को पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाया गया है तथा इसमें आधुनिक व्यायाम मशीनें स्थापित की गई हैं,जिससे कर्मचारियों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करणी राम,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सीताराम बुनकर,मुख्य परियोजना प्रबंधक(जीएसयू) सुनील कुमार,अनेक शाखा अधिकारी,दोनों मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों तथा विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधि,रेलवे के खिलाड़ी और कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में मंडल खेलकूद अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. विक्रम सिंह सैनी ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

