Doordrishti News Logo

रामदवेरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामदवेरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर- रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाडी संख्या 04867, जोधपुर- रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 18 मई को (01 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04868,रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 18 मई को (01 ट्रिप) रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को स्वीकार रहा पूरा विश्व-रक्षा मंत्री

यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर,राईका बाग,मंडौर,मारवाड मथानिया, तिवरी,ओसियां,मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।