राजभवन में होगी मन की बात के100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग
जयपुर,प्रधानमंत्री की अनूठी और क्रांतिकारी पहल मन की बात का 100वां संस्करण रविवार 30 अप्रैल को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रसार भारती द्वारा राजभवन में कल मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र होंगे। कार्यक्रम में कला,संस्कृति,खेल एवं अन्य क्षेत्रों से संबन्धित 60 से अधिक गणमान्य जन भी शरीक़ होंगे, इनमे 12 पद्म पुरस्कृत विभूतियाँ भी हैं।
ये भी पढ़ें- राज्य कार्मिकों के पूर्णतःनिःशक्त होने पर आश्रित को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति
इस उपलक्ष्य पर सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय जयपुर द्वारा राजभवन में मन की बात पर मल्टी मीडीया डिजिटल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसका उदघाटन भी रविवार सुबह 10.15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे।
मन की बात के 100वें संस्करण के प्रसारण के उपलक्ष्य पर इस प्रकार के विभिन्न आयोजन देश के सभी राजभवनों में भी किए जा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

