जोधपुर, नगर निगम उत्तर में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत माता का थान से लेकर भदवासिया तक सफाई कार्य किया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़क़ों को साफ किया गया, कंटीली झाड़ियों को हटाने का काम भी किया गया। नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर के निर्देशन में करीब 4 घंटे तक नगर निगम के कार्मिकों ने विशेष अभियान चलाया। महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने निर्देश दिए कि मुख्य रोड पर नियमित रूप से सफाई की जाए, ताकि जोधपुर में आने वाले लोग यहां से एक सुंदर छवि लेकर जाए, मुख्य कचरा पॉइंट से नियमित रूप से कचरा उठाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने डोर टू डोर टैक्सी नियमित रूप से नहीं आने और सीवरेज की समस्या को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जिस पर उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और कहा कि अगले दो दिनों में सभी कचरा पॉइंट से कचरा साफ किया जाए और मुख्य सड़क़ों को साफ किया जाए। महापौर ने दो दिन बाद वापिस निरीक्षण करने की बात कही। इस दौरान पार्षद मयंक देवड़ा, ओपी भाटी, अमित सांखला, भैरू सिंह परिहार, ब्रहसिंह देवड़ा, मधु लता टाक, जानी देवी, कबुलाल दहिया, मुकेश गहलोत एवं मुख्य सफाई निरीक्षक मदन सिंह परिहार मौजूद थे।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

