भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान आज से
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान आज से। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एसएसआर- 2027 के तहत जिले में 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के मतदाता पंजीकरण के लिए 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक विशेष सघन अभियान चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशन में चलने वाले इस अभियान में सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।
बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन
स्वीप नोडल अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शाला दर्पण और कॉलेज रिकॉर्ड के आधार पर वंचित युवाओं का चिन्हीकरण कर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
अभियान की समाप्ति पर प्रत्येक संस्था प्रधान को प्रमाण-पत्र देना होगा कि कोई पात्र युवा पंजीकरण से वंचित नहीं रहा। जागरूकता के लिए कचरा वाहनों से ऑडियो संदेश,मॉल-चौराहों पर कैनोपी और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

