Doordrishti News Logo

भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेन आंशिक रद्द,कुछ का मार्ग परिवर्तित

जोधपुर,भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेन आंशिक रद्द,कुछ का मार्ग परिवर्तित।उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के कारण जल भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

इसे भी पढ़िए- 13 माह का इकलौता बेटा जीवन के लिए कर रहा है संघर्ष

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1-गाड़ी संख्या 14646,जम्मूतवी- जैसलमेर ट्रेन 13 जुलाई को जम्मूतवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन जम्मूतवी- दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1-गाड़ी संख्या 19223,अहमदाबाद- जम्मूतवी ट्रेन जो 13 जुलाई को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर कैंट- लुधियाना-जालन्धर सिटी- पठानकोट होकर संचालित होगी।

2-गाड़ी संख्या 19224,जम्मूतवी- अहमदाबाद ट्रेन जो 14 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग पठानकोट-जालन्धर सिटी-लुधियाना-फिरोजपुर होकर चलेगी।

3-गाड़ी संख्या 19225, जोधपुर- जम्मूतवी ट्रेन जो 13 जुलाई को जोधपुर से चली वह परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर कैंट-लुधियाना-जालन्धर सिटी-अमृतसर-पठानकोट होकर संचालित होगी।

4-गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी- जोधपुर ट्रेन जो 13 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पठानकोट-अमृतसर- जालन्धर सिटी-लुधियाना-फिरोजपुर होकर संचालित होगी।

5- गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम ट्रेन13 जुलाई को जैसलमेर से चली वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

6-गाड़ी संख्या 14645, जैसलमेर- जम्मूतवी ट्रेन जो 13 जुलाई को जैसलमेर से चली वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-पानीपत-अम्बाला होकर संचालित होगी।

काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन रद्द
उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर 13 जुलाई को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम 14 जुलाई को रद्द रहेगी।

न्यूज़ एप यहां क्लिक करके इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025