Doordrishti News Logo

सोजती गेट व्यापारियों ने मनाया मोदी का जन्मदिन

जोधपुर,सोजती गेट व्यापारी संस्था के तत्वाधान में रविवार को राष्ट्र प्रथम का अलख जगाने वाले युगपुरुष विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केक रूपी घेवर काटकर सभी का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी।

सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, मूलचंद भाटी, कल्याण सिंह राजपुरोहित, सचिव विजय शर्मा, अरुण टाक,बाबू सिंह राजपुरोहित, किशन सोलंकी, आनंद सिंह, रवि शेखर, दिनेश छाजेड़ ने सोजती गेट स्थित गढ़ लंबोदर गणेश मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर घेवर काटा एवं एक दूसरे को घेवर खिलाकर मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास एव विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है। अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजन शीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का अभियान मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से

May 8, 2026

आधुनिक संकेत एवं कवच प्रणाली से रेल सुरक्षा होगी और सुदृढ़- श्रीवास्तव

May 8, 2026

हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी

May 8, 2026

PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला

May 8, 2026

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की स्वगणना,आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

May 8, 2026

इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

May 8, 2026

568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन

May 8, 2026

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों का सुरक्षा कवच

May 8, 2026

जिला कलक्टर ने कायलाना इंटेक प्लांट का किया निरीक्षण

May 8, 2026