Doordrishti News Logo

जोधपुर, एसओजी जोधपुर ने मुखबिर की सूचना पर झंवर थानान्तर्गत धवा में एक मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाईयां और गर्भपात किट बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक जब्बरसिंह ने बताया कि एसओजी जोधपुर के रामकिशन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धवा में राजूराम पटेल के घर में प्रतिबंधित ड्रग छुपाकर रखी है। मुखबिर की सूचना के बाद एडीशनल एसपी ओमप्रकाश उज्जवल के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक जब्बर सिंह, कांस्टेबल रामकिशन व ड्रंग इंस्पेक्टर पंकज गहलोत और आशीष गज्जा ने  धवा स्थित राजूराम पटेल पुत्र गंगाराम के घर पर दबिश दी। मकान की तलाशी लेने पर  ट्रामाडोल कैप्सुल 1400, अल्प्राजालम की गोलियाँ 1080, कोडीन सिरप 13, ऑक्सीटॉक्सिन 186 ( 100 मिलीग्राम) व  10 स्वच्छ किट (गर्भपात करने के किट) मिले। जिसके बाद टीम ने राजूराम पटेल को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस ड्रग जब्त की है। समाचार लिखे जाने तक एसओजी की कार्यवाही जारी थी। जिसके चलते मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026