Doordrishti News Logo

पैरोल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

  • अलसुबह ग्रामीण पुलिस ने कापरड़ा में की कार्रवाई
  • भागते समय गिरा पैर फ्रेक्चर
  • दस हजार इनाम का एक अन्य अपराधी भी गिरफ्तार

जोधपुर,पैरोल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार।जिला ग्रामीण पुलिस वांटेड अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। जिसमेें ज्यादातर अपराधी इनामी हैं। दो दिन पहले ही लारेंस विश्नाई और रोहित गोदारा के एक गुर्गे को पकड़ा था।

आज अलसुबह फिर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पैरोल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भागते समय गिरा और घायल हो गया। उसका दाहिना पैर इससे फ्रेक्चर हो गया। उसे तत्काल पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने और इनामी आरोपी को भी पकड़ा है जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें-अनियंत्रित होकर एसयूवी घुसी चाय के ढाबे में

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कारपड़ा के खोखरिया गांव निवासी भजनलाल विश्रोई पुत्र बाबूलाल विश्रोई पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह पैरोल से फरार चल रहा था और पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर (पाली) 25 हजार का इनामी अपराधी है। उसके आज जोधपुर कापरड़ा अपने गांव में होने की मुखबिरी सूचना पर डीएसटी रूरल टीम का गठन कर पकडऩे के लिए टीमों को लगाया गया। पुलिस ने अलसुबह कापरड़ा में दबिश दी और उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह भाग गया। जिस पर वह नीचे गिरा और जख्मी हो गया। उसका पैर भागते समय फ्रेक्चर हो गया।

इसे भी पढ़िए- निजी कोचिंग संस्थान की नाबालिग छात्रा का फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

ग्रामीण एसपी यादव ने बताया कि आरोपी भजनलाल विश्रोई पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा, बाली जिला पाली, जैतारण जिला ब्यावर,मेड़ता सिटी जिला नागौर, गेगल जिला अजमेर,एनसीबी नीमच में वांछित है। वह पैरोल से भी फरार चल रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। एक अन्य अपराधी दस हजार के इनामी को भी पकड़ा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026