1.40 लाख की डकैती का छठा आरोपी गिरफ्तार

पूर्व मेंं पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भिजवाया गया जेल

जोधपुर,1.40 लाख की डकैती का छठा आरोपी गिरफ्तार। शहर के निकटव बासनी स्थित बर्रा नगर में गत वर्ष अप्रेल में ईमित्र संचालक से बैग और नगदी की डकैती करने वाले छठे आरोपी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त करने के साथ एक लाख से ज्यादा की रिकवरी की थी।

यह भी पढ़ें – युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा

बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि भगत की कोठी 7 सेक्टर विस्तार योजना निवसी राकेश कुमार यादव से 22 अप्रैल 23 को रात के समय बर्रा नगर में बोलेरो में आए छह बदमाशों ने रुपए से भरा बैग लूट लिया था। परिवादी ई-मित्र चलाता है और वह दुकान का कलेक्शन लेकर अपने घर की तरफ से लौट रहा था, तब यह वारदात हुई। बैग में 1.40 लाख की नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज थे।

यह भी पढ़ें – यौन शोषण का आरोप

थानाधिाकरी शफीक मोहम्मद ने बताया कि प्रकरण में पांच लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक नामजद मुल्जिम जैसलमेर के सांकड़ा थानान्तर्गत खेलाना निवासी मूलसिंह पुत्र श्यामसिंह को अब गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने एक लाख से ज्यादा की रिकवरी की थी। आरोपियों ने आपस में 17-17 हजार रुपए बांट लिए थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews