Doordrishti News Logo

छह माह बाद पिता ने दंपति पर लगाया हत्या का आरोप

  • रंगाई छपाई का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत
  • खाने की चीज में जहर देने का आरोप
  • कोर्ट में लगाया इस्तगासे पर केस दर्ज

जोधपुर,छह माह बाद पिता ने दंपति पर लगाया हत्या का आरोप।शहर के मदेरणा कॉलोनी स्थित टेंपों स्टेण्ड के पास में रहने वाले एक युवक की गत 14 अप्रेल को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उस दिन पुलिस की तरफ से मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया था।

अब मृतक के पिता ने पुत्र के पूर्व मालिक और मालकिन पर खाने पीने की चीज में जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। माता का थान पुलिस ने इसमें पड़ताल आरंभ की है।

पुलिस ने बताया कि मामले के अनुसार मदेरणा कॉलोनी टेंपों स्टेण्ड के पास रहने वाले अहमद हसन पुत्र मुन्ने खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें दंपति अफसाना और उसके पति मोहम्मद युसुफ को नामजद किया गया है।

परिवादी का कहना है कि उसका पुत्र 19 वर्षीय नावेद अफसाना और मोहम्मद युसुफ के यहां पर दुपट्टे छपाई का काम करता था। वह दो ढाई साल से काम कर रहा था और बाद में खुद का काम करने लगा।

इस बात को लेकर दंपति अफसाना और उसका पति मोहम्मद युसुफ नाराज चल रहे थे और अफसाना कई बार उसके पुत्र को फोन कर धमकियां देती थी। उसके पुत्र ने खुद की जान का खतरा भी बताया था। वे उसे ब्लैकमेल करने के साथ धमका रहे थे।

10 अप्रेल 24 को उसके पुत्र नावेद को इन लोगों ने फोन कर पीपाड़ बुलाया। तब नावेद अपने दोस्त समीर के साथ पीपाड़ गया था। समीर उसे छोड़ कर वापिस आ गया जिस बारे में उसने घरवालों को जानकारी दी थी। 11 अप्रैल को उसका पुत्र पीपाड़ से लौटा था। तब उसका फोन टूटा हुआ था और वह परेशान था। 14 अप्रैल को उसका पुत्र नावेद फोन पर गली में किसी से बात कर रहा था फिर वह अफसाना के घर गया था। बाद में वह घर से बाहर आया तो उसका तबीयत बिगड़ी होने के साथ मुंह से झाग निकल रहे थे।

वह घर के बाहर चबूतरी पर बैठा था। उसने अपने एक परिचित को कॉल कर बुलाया था। फिर उसे एमजीएच ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। रिपोर्ट में आरोप है कि उसके पुत्र नावेद को खाने पीने की किसी चीज में जहर देकर मारा गया है।

पुलिस के अनुसार वक्त घटना इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया था। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवादी द्वारा जून महिने में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया था। मगर कार्रवाई नहीं किए जाने पर अब पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर हत्या का केस दर्ज कराया है।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026